Sunday, April 12, 2026
No menu items!
HomeHistoryझाँसी की रानी लक्ष्मीबाई: स्वतंत्रता संग्राम की अग्रणी वीरांगना

झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई: स्वतंत्रता संग्राम की अग्रणी वीरांगना

रानी लक्ष्मीबाई का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। वह न केवल एक वीर योद्धा थीं बल्कि भारतीय महिलाओं के लिए साहस, नेतृत्व और देशभक्ति का प्रतीक भी हैं।

✍🏻 लेखक: रुपेश कुमार सिंह

प्रारंभिक जीवन

रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी में ‘मणिकर्णिका’ नाम से हुआ था। उनके पिता मोरोपंत ताम्बे और माता भागीरथी बाई थीं। बचपन में ही उन्होंने घुड़सवारी, तलवारबाज़ी और युद्ध कौशल सीख लिए थे। उनका विवाह झाँसी के राजा गंगाधर राव से हुआ और वह झाँसी की रानी बनीं।

झाँसी की गद्दी और ब्रिटिश षड्यंत्र

राजा गंगाधर राव की मृत्यु के बाद दत्तक पुत्र दामोदर राव को झाँसी का उत्तराधिकारी घोषित किया गया, लेकिन अंग्रेजों ने “डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स” के तहत झाँसी को अपने अधीन कर लिया। रानी लक्ष्मीबाई ने इसका विरोध करते हुए संघर्ष का रास्ता चुना और कहा, “मैं अपनी झाँसी नहीं दूंगी।”

1857 की क्रांति और युद्ध

1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई ने झाँसी को स्वतंत्र बनाए रखने के लिए ब्रिटिश सेना से जमकर संघर्ष किया। उन्होंने अपने छोटे बेटे को पीठ पर बाँधकर युद्धभूमि में घोड़े पर सवार होकर अंग्रेजों से लोहा लिया।

झाँसी पर जब अंग्रेजों ने हमला किया तो उन्होंने तात्या टोपे और राव साहब के साथ मिलकर कड़े प्रतिरोध किया। युद्ध में उनके नेतृत्व ने हजारों लोगों को प्रेरणा दी।

 

यह भी पढ़े: नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास: प्राचीन भारत की ज्ञान की राजधानी

 

शहीदी और विरासत

18 जून 1858 को ग्वालियर के पास कोटा की सराय में रानी लक्ष्मीबाई वीरगति को प्राप्त हुईं। ब्रिटिश जनरल ह्यूज रोज ने भी उन्हें “भारत की सबसे बहादुर महिला” कहा।

उनकी शहादत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई चेतना दी और वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गईं।

साहित्य और संस्कृति में स्थान

सुभद्राकुमारी चौहान की कविता “झाँसी की रानी” ने रानी लक्ष्मीबाई को जन-जन तक पहुँचाया:

“ख़ूब लड़ी मर्दानी वो तो झाँसी वाली रानी थी।”

रानी लक्ष्मीबाई पर कई फिल्में, नाटक और टीवी सीरियल बने हैं, जिनमें उनका साहसी रूप जीवंत हो उठता है।

News Next
News Nexthttp://news-next.in
News Next is a digital news website that covers the latest news and developments from around the world. It provides timely updates on current events, politics, business, crime, technology, and many other important topics that shape society.The platform was founded by independent investigative journalist Rupesh Kumar Singh, who has more than 20 years of experience in journalism. With a strong commitment to credible reporting and in-depth analysis, News Next aims to deliver accurate, unbiased, and insightful news to its readers.Contact us: newsnextweb@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments